उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं, जोकि अच्छी बात है। आमजन से लेकर सरकारी विभाग तक पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
अल्मोड़ा में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कसार देवी में अहम कदम उठाया गया। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने पर्यटक स्थल कसार देवी में बाज देवदार समेत अलग-अलग तरह के चौड़ी पतियों के पौधे लगाए।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार कसार देवी मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण करने वालो में सहायक महाप्रवंधक सुनील कुमार गोयल, मोहन चंद्र कांडपाल, जगदीश नैनवाल, कालो सिंह बनौला, प्रफुल्ल जोशी, प्रकाश चंद्र आदि लोग उपस्तिथ थे।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.