फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के काशीपुर नेशनल हाईवे के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये शव एक अधेड़ व्यक्ति का बताया जा रहा है।
नेशनल हाईवे-309 के चिलकिया गांव के पास सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में यह शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काशीपुर के तूफेलबाद कटोराताल निवासी राशिद ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता नजीर हुसैन 65 साल पुत्र इनायत हुसैन के रूप में की।
मृतक के पुत्र का कहना है कि उसके पिता राइस मिल मशीन ठीक करने का काम करते थे। उसके मुताबिक, मंगलवार को उसके पिता ग्राम चिलकिया स्थित कुमार राइस मिल में काम करने गए थे। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राइस मिल में आकर और कई अन्य जगहों पर उनकी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चला।
वहीं, रामनगर के कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.