उत्तराखंड: लॉकडाउन में सरकार ने दी एक और बड़ी राहत, दुकानों को खोलने को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

लॉकडाउन के बीच राजधानी देहरादून वालों के लिए राहत की खबर है। सरकार और प्रशासन ने ये फैसला किया है कि अब कुछ जरूरी सामानों की दुकानें रोज खुलेंगी।

कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अब मिठाई की दुकानें रोज खुलेंगी। इससे पहले मिठाई की दुकान सिर्फ मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को खोलने की इजात थी। इसके साथ ही प्रशासन ने कुछ और दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग कैटेगिरी बनाई गई है। इसमें रोज खुलने वाली दुकानों के अलावा हफ्ते में तीन-तीन दिन खुलने वाली दुकानें, प्राइवेट ऑफिल शामिल हैं।

देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला के कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह दुकानें खोले की इजाजत होगी। राजधानी में भगत सिंह कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, चमन विहार लेन 11 सील है। जबकि डोईवाला में केशवपुरी और ऋषिकेश में आवास विकास, 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एनक्लेव पाबंद है। सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कौन सी दुकान कब खुलेगी?

फोटोकॉपी, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, मिठाई की दुकान, नर्सरी, टायर पंक्चर मरम्मत की दुकानें रोज खुल सगेंगी जबकि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को साइकिल स्टोर, ऑटो मोबाइल स्टोर, सर्विस स्टेशन, वर्कशॉप, स्पेयर पार्ट्स स्टोर, कार एसेसरीज स्टोर की दुकानें खोली जा सकेंगी अब इसके अलावा मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को कारपेट और फ्लोरिंग, ड्राई क्लीनिंग और डाइंग स्टोर, टिंबर मर्चेंट- स्वीइंग मशीन, प्रिटिंग प्रेस और पूजा सामग्री की दुकान खोली जा सकेंगी। इस सभी दुकानों का खुलने का वक्त सुबह सात से शाम चार बजे तक ही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

7 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.