उत्तराखंड में हो रही बेमौसम बारिश और बर्फबारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
अल्मोड़ा समेत राज्य के कई इलाकों में किसान सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं। इस बीच अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बेमौस बारिश और बर्फबारी से किसानों को फसलों को पहुंचे नुकसान पर चिंता जाहिर की है।
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा जिन किसानों की आलू की फसल है, उनकी आलू की फसल सड़ गई है। साथ ही फलों वाले किसानों को भी भारी नुकसान हो गया। उन्होंने सरकार से अपील की कि सरकार किसानों की परेशानी को लेकर गंभीरता सोचने के साथ इसको आपदा घोषित करे। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.