उत्तराखंड: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का विरोध, सड़क पर कांग्रेस का हल्ला-बोल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम घटने के बावजूद देश की आम जनता को कुछ खास राहत नहीं मिली है। ऊपर से केंद सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये उत्पाद शुल्क की बढ़तोरी की घोषणा कर दी।

पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने से लोग नाकुश हैं। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर सरकार को घेरने में जुट गया है। इस मुद्दे पर अल्मोड़ा में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से गरीब विरोधी है।

पूरन सिंह रोतैला ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी करना दर्शता है कि सरकार को आम जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, मूल्य बढ़ोतरी इस सरकार के शीध्र पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी अब इस सरकार के जनविरोधी फैसलों से परेशान हो चुका है। रोतेला ने कहा कि अगर जल्द से जल्द केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम नहीं किए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, लता तिवारी, संजय दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, महेश चन्द्र, सचिन आर्य, सुमित कुमार, राबिन भन्डारी, पंकज बोरा, तारा चन्द्र जोशी, गोपाल सिंह चौहान, सुन्दर बिष्ट, अरविन्द रौतेला, पीसी जोशी, जितेन्द्र तिलारा, पारितोष जोशी, संगम पान्डेय, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, मंजुल मित्तल, पंकज कान्डपाल, हर्ष दारा, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता नेता शामिल हुए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.