उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और पहाड़ियों इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। 

प्रदेश में कई जगहों पर सुबह में बादल और कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर हल्की धूप खिली रही। चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई। फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, यमुनोत्री, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली में बर्फबारी से मौसम खुशगवार हो गया है।

मसूरी और धनोल्टी में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप के पास बर्फबारी की वजह से रास्ता बंद हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम में अचानक आए बदलाव से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.