उत्तरकाशी: बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जमकर उठा रहे लुत्फ

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें आ रही हैं।

उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ इन दिनों अपनी खूबसूरत छटा बिखेर रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मनोरम दृश्य का दीदार करने के लिए कई राज्यों से पर्यटक इन दिनों उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। उत्तरकाशी में 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर बसे डोडीताल भी चारों ओर से बर्फ की चादर से घिरा हुआ है। यहां बर्फबारी के बाद से ही पर्यटकों के चेहते खिले हैं। वो स्नोफॉल का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

पर्यटक डोडीताल की खूबसूरती को देख अभिभूत नजर आ रहे हैं। डोडीताल पहुंचने के लिए बर्फ का पैदल ट्रैक पर्यटकों को रोमांच का एहसास दिला रहा है। अगोड़ा से डोडीताल तक करीब 20 किमी लंबा ट्रैक है। इन दिनों पर्यटक बर्फ में ट्रैकिंग के रोमांच का अनुभव लेकर डोडीताल पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की तादाद बढ़ने से स्थानीय व्यपारी भी काफी खुश हैं। स्थानीय युवाओं ने मांग की है कि डोडीताल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

7 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.