उत्तराखंड के चमोली जिले में तीन स्कूलों में एक एक छात्रों के कोरोना से संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें, छात्रों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद तीनों विद्यालयों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसरों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, ग्वाड़ देवलधार और सावरीसैंण में छात्रों के सैंपल लिए गए थे। तीनों विद्यालयों में एक-एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद तीनों विद्यालयों को बंद करवा दिया गया है।
आपको बता दें, उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 424 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73951 हजार हो गयी है। वहीं बीते 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1214 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.