बर्फबारी के बाद ‘जन्नत’ जैसा उत्तराखंड का नजारा, देखें मनमोहक तस्वीरें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई झमाझम बारिश की वजह से पारा लुढ़क गया। देर शाम से ही मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। उधर, बर्फबारी से देशी और विदेशी सैलानी काफी खुश नजर आए। सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बर्फबारी के बाद चारों तर बर्फ की चादर बिछी नजर आई। बर्फबारी से स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बर्फबारी के बाद मसूरी-धनोल्टी मार्ग बंद कर दिया गया है। मसूरी- कैंपटी मार्ग भी जीरो प्वाइंट के पास बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। वहीं, बारिश से देहरादून के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, धनोल्टी में जमकर हुई बर्फबारी के बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बर्फबारी की वजह से चंबा-धनोल्टी-मसूरी मोटर मार्ग बंद हो गया है। सड़क खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जुटे हुए हैं। सड़क से बर्फ को हटाया जा रहा है। बुधवार को मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्नीधूरा, खलियाटॉप, छिपलाकेदार, मिलम, नामिक में बर्फबारी हुई। इसके साथ ही नैनीताल में भी बर्फबारी हुई।

वहीं, चमोली जिले में भी बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, बदरीनाथ, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल और औली समेत अन्य ऊंचाई वाले स्थानों अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद जोशीमठ-औली और जोशीमठ-तपोवन-मलारी मार्ग समेत कई मार्ग बाधित हुए हैं। नीचे स्लाइडर में आप बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरें देख सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.