कई शहरों से होती हुई छड़ी यात्रा चंपावत पहुंच गई है। जहां उसका स्वागत किया गया।
साधु-संतों ने गोलू मंदिर समेत दूसरे धार्मिक स्थलों पर शीश नवाया। इसके बाद यात्रा यहां से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गई है। आपको बता दें कि श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के बैनर तले प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में यात्रा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंची। यहां यात्रा के पहुंचने पर सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि 17 सितंबर को माया देवी से यात्रा की शुरुआत हुई।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कुमाऊं और गढ़वाल के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन करना है। इस यात्रा का मकसद सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन 11 अक्तूबर को मायादेवी मंदिर में होगा। बाद में साधु-संतों की टोली ने गोलज्यू मंदिर के दर्शन के बाद पिथौरागढ़ को प्रस्थान किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.