उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में केस दर्ज, जानें अब क्या होगा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की मश्किलें बढ़ गई हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में उनके खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है।

सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के बाद हरीश रावत की मुश्किलं बढ़ सकती हैं। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच की एक सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। इसके बाद कोर्ट सीबीआई को हरीश रावत के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दी थी। हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए ये भी साफ कर दिया कि FIR दर्ज कर CBI मामले की जांच तो कर सकती है, लेकिन अंतरिम आदेश तक हरीश रावत को गिरफ्तार नहीं कर सकती। यह मामला 2016 का है।

ये है पूरा मामला:

  • दिल्ली में 2016 में कांग्रेस के बागी विधायकों ने एक स्टिंग की सीडी जारी की थी।
  • स्टिंग सीडी में हरीश रावत द्वारा बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था।
  • हरीश रावत ने स्ट‍िंग में दिखाए गए बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से इनकार किया था।
  • हरीश रावत ने कहा था कि बीजेपी सीबीआई जांच के बहाने उन्हें जेल भेजना चाहती है।
  • पूर्व सीएम रावत ने दावा किया था कि कांग्रेस के 9 बागी विधायकों के अलावा बीजेपी के विधायकों को भी खरीदने की कोशिश की जा रही थी।
  • स्टिंग सीडी आने के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.