विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है

लंबे वक्त के बाद आखिरकार दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। सुभाष चोपड़ा को कांग्रेस का दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस साल 20 जुलाई को शीला दीक्षित के निधन के बाद से ये पद खाली था।

दिल्ली के पार्टी नेताओं से बातचीत बाद ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। सुभाष चंद्र के साथ ही कीर्ति आजाद को डीपीसीसी की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में दिल्ली कांग्रेस में फिलहाल तीन कार्यकारी अध्यक्ष हैं। जिनमें हारून युसूफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया शामिल हैं। दिल्ली कांग्रेस का चीफ बनने के लिए कई नेताओं ने दावा किया था लेकिन अंत में सोनिया ने सुभाष चोपड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया।

कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (DPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कीर्ति आजाद को DPCC की प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।’

कौन हैं सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद?

सुभाष चोपड़ा कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। वो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इससे पहले बीजेपी में रहते हुए वह दरभंगा से सांसद रहे थे। कीर्ति के पिता भागवत झा आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.