राजस्थान के कोटा से अल्मोड़ा लौटे छात्रों को शुक्रवार को उनके घर भेज दिया गया है। सभी 14 छात्रों से अब 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
इससे पहले प्रशासन ने सभी छात्रों को लाने के बाद 3 दिनों को क्वारंटीन किया। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। ये सभी छात्र लॉकडाउन की वजह से कोटा में फंस गए थे। सभी कोटा में रह कर किसी ना किसी इनट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। इनके साथ ही दूसरे प्रदेशों के छात्र भी वहां फंसे थे। कई प्रदेशों की सरकार ने अपने राज्य के छात्रों को वापस बुलाया, लेकिन कुछ अब भी वहां पर फंसे हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों के छात्र कोटा में फंसे थे, जिन्हें वापस लाने के लिए सरकार ने कोटा बस भेजी थी। बसों से छात्रों को हल्द्वानी लाया गया था। वहां से जिले के 14 छात्रों को रानीखेत भेजा गया था। रानीखेत में सभी छात्रों को तीन दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। इस दौरान छात्रों के सैंपल भी लिये गये। सभी छात्रों के कोरोना सैंपल निगेटिव आने के बाद छात्रों को घर भेजने की व्यवस्था की गई। भेजे गए छात्रों में रानीखेत के 4 जबकि अल्मोड़ा नगर के 10 छात्र हैं। नगर के 10 छात्रों को अल्मोड़ा लाया गया जहां पर औपचारिकता पूरी करने के बाद सभी छात्रों को उनके घर भेज दिया गया।
अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.