चंपावत के कैलाश पांडेय से बेरोजगार युवा ले सकते हैं सीख, सूर्योदय स्वरोजगार योजना से बदल गई किस्मत!

उत्तराखंड में सूर्योदय स्वरोजगार योजना से युवओं की किस्मत बदलने लगी है। आलम ये है कि इस योजना का फायदा उठाकर बेरोजगार युवा दूसरों को भी अब रोजगार देने लगे हैं।

एक ऐसी ही मिसाल पेश की है चंपावत के रहने वाले कैलाश पांडेय। कैलाश पांडेय ने ऐसी नजीर पेश की है, जिससे प्रदेश के दूसरे युवा सीख ले सकते हैं। उद्यमी कैलाश पांडेय 3 साल पहले बिजली के बिल से बेहद परेशान थे। दो महीने में उनका दो हजार रुपये से ज्यादा का बिल आता था। इसी दौरान उन्हें सूर्योदय स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने सूर्योदय स्वरोजगार योजना को अपनाया। इस योजना से जहां उन्हें बिजली के बिल से छुटाकार मिला, वहीं बिजली बेचकर उनकी कमाई भी होने लगी।

उन्होंने सूर्योदय स्वरोजगार योजना के तहत भवनों की छत और प्रांगणों पर 2017 में पांच किलोवाट क्षमता के 107 सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए। संयंत्र के लिए 1000 वर्ग मीटर जगह पर 90 फीसदी अनुदान दिया गया। इसके लिए महज 10 फीसदी (35 हजार) रकम खर्च करनी पड़ी। बिजली को ऊर्जा निगम को 25 सालों तक बेचा जाना है। चंपावत जिले में अभी साढ़े तीन साल में उपभोक्ताओं ने बिजली के होने वाले खर्चों पर कटौती के अलावा पांच हजार से 37 हजार रुपये तक की कमाई की है।

सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सिर्फ 35 हजार रुपये खर्च आया और डबल फायदा हुआ। एक ओर जहां बिजली के बिल से निजात मिली है, वहीं बिजली की बिक्री से उन्हें 33 हजार रुपये से ज्यादा की आमदनी हुई है। बिजली के बिल के रूप में हर 2 महीने में 2 हजार रुपये जमा करने पड़ते थे। संयंत्र लगाने से ये खर्च खत्म हो गया और पिछले साल से खपत के बाद बची बिजली की बिक्री से 700 रुपये महीने की आमदनी भी हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.