उत्तराखंड के इस इलाके में संदिग्ध बुखार से 2 बच्चों की मौत, अब 18 तोड़ चुके हैं दम, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से लगातार हो रहे बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।

भगवानपुर इलाके में दो अलग-अलग गांवों के दो बच्चों की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई है। इसके साथ ही अब तक इस इलाके में संदिग्ध बुखार से 18 बच्चों की मौत हो चुकी हैं। सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में जारी है। बच्चों को बुखार आने से इलाके के लोग दहशत में हैं। आलम ये है कि लोग अपने बच्चों को बुखार से बचाने के लिए रिश्तेदारों के पास भेज रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक बच्चा चोली शहाबुद्दीनपुर गांव का रहने वाला था। राशिद नाम के इस बच्चे की उम्र 10 साल थी, जिसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दरौरान उसकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि चोली शहाबुद्दीनपुर गांव के बच्चे की मौत दिमागी बुखार की वजह से हुई है।

वहीं, दूसरी बच्ची मोहितपुर गांव की रहने वाली थी। 9 साल की आयुषी को भी बुखार आ रहा था। बच्ची को उसके परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी ने बताया कि मोहितपुर की बच्ची के गले में इन्फेक्शन था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.