उत्तराखंड: पशुओं के साथ उन्हें पालने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं!

उत्तराखंड में दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 12 जिलों में पशुओं को यूआईडी टैगिंग की जाएग। इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने हर जनपद में 100 गांवों को चिन्हित किया है।

मार्च 2020 तक एक गांव से दो पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कर टैगिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। पशुओं को टैगिंग करने के बाद नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड की एप पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे पशुओं को लावारिस छोड़ने पर मालिकों का पता भी लगेगा। इसके साथ ही पशुओं के टीकाकरण का रिकॉर्ड भी आनलाइन किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने पशुपालन व्यवस्था को बढ़ावा देने को पशु प्रजनन के लिए राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना शुरू की है।

इस योजना की शुरुआत पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद की गई थी। अब ऊधमसिंह नगर के अलावा सभी 12 जिलों में छह माह के लिए इस योजना को चलाया गया है। जिसके तहत पशु का कृत्रिम गर्भाधान के बाद यूआईडी टैगिंग की जाएगी। जिसमें 12 अंकों का टैग पशु को लगाया जाएगा। इसका एक बड़ा फायदा ये भी मिलेगा कि पशुपालन विभाग के पास पशुओं के उपचार का रिकॉर्ड भी मौजूद रहेगा। अभी हर गांव में 200 पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य रखा है। इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पाद बढ़ेगा और पशु नस्ल में सुधार होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.