उत्तराखंड के इस इलाके में 10 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

उत्तराखंड के पौड़ी जिल के पाबौ विकासखंड के कुलमोरी गांव में तेंदुए का तांडव देखने को मिला है। इलाके के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।

इस इलाके में बुधवार को तेंदुए ने 10 साल की बच्ची को निवाला बनाया है। इस घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को चौपड़ियों में पौड़ी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग तेंदुए को मारने की मांग कर रहे थे। राजमार्ग पर जाम की सूचना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के समझाने की कोशिश।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वो हर संभव उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे। ग्रामीण तेंदुए को मारने की मांग को लेकर अड़े रहे। तीन घंटे बाद आखिरकार ग्रामीण मानें। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में एक शूटर को तैनात किया, ताकि ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से बचाया जा सके।

बुधवार की शाम को कुलमोरी गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची अपनी मां के साथ खेत में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। खेत के कुछ ही दूरी पर बच्ची का शव मिला। बच्ची को तेंदुआ आधा खा चुका था। घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस इलाके में मां की गोद से छीनकर तेंदुए ने 3 साल के मासूम को बनाया निवाला, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की धरती पर होने वाला है सबसे बड़ा सैन्य ‘युद्ध’, भारत और इस देश के सैनिक लड़ेंगे

इसे भी पढ़ें: भूकंप से डोली उत्तराखंड की धरती, चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्टिंग कांड में हरीश रावत को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से CBI को मिली FIR दर्ज करने की इजाजत, जानिए अब क्या होगा

इसे भी पढ़ें: लाभांशु ने उत्तराखंड का सीन गर्व से किया चौड़, कार से 25000 किमी का सफर तय कर एफिल टावर के सामने फहराया तिरंगा

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.