उत्तराखंड: सियाचिन में तैनात टिहरी के लाल की मौत, इलाके में पसरा मातम

सियाचिन में तैनात उत्तराखंड के टिहरी जिले के साबली गांव के रहने वाले जवान रमेश बहुगुणा की ठंड और ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई है।

खबरों के मुताबिक, 31 जनवरी को जवान की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद, उन्हें इलाज के लिए 1 जनवरी को चंडीगढ़ सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार रात को मौत हो गई। हवलदार रमेश बहुगुणआ की मौत की खबर आते ही साबली गांव में मातम पसर गया है। रमेश फरवरी 2002 में महार रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अगस्त 2019 में उनकी तैनाती सियाचिन में हुई थी।

जवान रमेश बहुगुणा के दो छोटे बच्चे हैं। उनके भाई दिनेश बहुगुणा ने बताया कि रमेश के बीमार होने की खबर मिलने के बाद वो चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में गए थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी की वजह से रमेश की मौत हुई है। हालांकि इस संबंध में सेना की ओर से कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। जवान के भाई दिनेश ने बताया कि रमेश के पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। बुधवार को ऋषिकेश घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हवलदार रमेश बहुगुणा ने मार्च में बच्चों के एडमिशन के लिए घर आने का वादा किया था। जवान के दोनों छोटे बच्चे अपने पापा के घर लौटने के इंतजार में हैं। लेकिन, उन्हें नहीं पता कि अब उनके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

9 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.