उत्तराखंड के हजारों वर्कचार्ज कर्मियों के लिए खुशखबरी, त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड लोक निर्माण और सिंचाई विभाग में कार्यरत और रिडायर्ड वर्कचार्ज कर्मियों के लिए खुशखबरी है। उनकी मन्नत पूरी हो गई है।

सरकार ने 9450 वर्कचार्ज कर्मियों की पेंशन, एरियर और ग्रेच्युटी देने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्कचार्ज कर्मचारियों को पेंशन, एरियर और ग्रेच्युटी देने का आदेश पारित किया था। कोर्ट के आदेश का पालन करने में सरकार जुटी हुई थी। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने पर मुहर लगी थी, लेकिन तीन महीने के तय समय में इसे लागू नहीं किया जा सका।

अब राज्य सरकार ने आदेश पारित कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में 3050 वर्कचार्ज कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा होगा। इसके अलावा 1004 रिटायर्ड वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन मिलेगी और बाकी वर्कचार्ज कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद पेंशन का फायदा मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से 1 सितंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक कर्मियों को पेंशन देने पर 27.85 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, इस साल पेंशन पर 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा 37.53 करोड़ रुपये ग्रेच्युटी पर खर्च होंगे। कुल खर्च 80.38 करोड़ रुपये होगा। ऐसा अनुमान लगाया गया है।

वहीं, सिंचाई विभाग के 6400 वर्कचार्ज कर्मचारी को भी इस आदेश का फायदा पहुंचेगा। विभाग के के 1764 रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन दी जाएगी। पेंशन एरियर पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च आएगा। साल 2020 से कर्मचारियों की सालाना पेंशन पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.