उत्तराखंड: डीएम के काम से खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने साथ काम करने के लिए बुलाया!

कुछ अधिकारी अपने काम से अपनी छाप छोड़ जाते हैं। बेहतरीन काम की बदौलत अपनी अलग जगह बनाते हैं और उस काम का उन्हें इनाम भी मिलता है। ऐसे ही एक काबिल उत्तराखंड के IAS है मंगेश घिल्डियाल।

मंगेश घिल्डियाल के काम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिस इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें PMO में अपनी सेवाएं देने का ऑफर दे दिया। मंगेश अब PMO में अपनी सेवाएं देंगे। रुद्रप्रयाग में डीएम के पद पर रहते हुए मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक को धरातल पर उतारने के लिए पीएमओ उन पर नजर बनाए रहा। अब जब वो प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो, पीएमओ ने उन्हें दिल्ली काम करने के लिए ऑफर दे दिया। अब उत्तराखंड के काबिल अफसर मंगेश घिल्डियाल प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवाएं देंगे।

पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े IAS अधिकारी मंगेश घिल्डियाल पहाड़ों को कायदे से जानते और समझते हैं। पहाड़ों की हर समस्या से रूबरू हैं। यही वजह है कि उन्होंने जहां भी काम किया, वहां अपनी अमिट छाप छोड़ी। रुद्रप्रयाग में उन्होंने केदारनाथ में तो उन्होंने शानदार काम किया ही। इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार देने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए। इसके अलावा कोरोना महामारी के दौर में जब स्कूल बंद हुए तो डीएम ने छात्रों के लिए मेरा मोबाइल, मेरा विद्यालय ऐप्प लॉन्च किया, ताकि बच्चे घर पर रहकर पढ़ाई कर सकें।

मंगेश घिल्डियाल अपने काम से अधिकारियों के बीच जितना चर्चित हैं, उतना ही जनता के बीच भी लोकप्रिय हैं। 24 घंटे आम लोगों के लिए उपलब्ध रहने वाले IAS मंगेश घिल्डियाल ने जिले को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाए। PMO में काम करने का मौका मिलने पर IAS मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से करेंगे और उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.