फोटो: सोशल मीडिया
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ नवंबर को टिहरी बांध पर बने डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन करेंगे।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ नवंबर को टिहरी बांध पर बने डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के स्थापना दिवस पर पुल प्रतापनगर की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विनोद रतूड़ी ने कहा कि प्रतापनगर के बीजेपी विधायक विजय सिंह पंवार और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मेहनत का नतीजा है कि आज डोबरा-चांठी पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल की टेस्टिंग सफल रही है।
आपको बता दें कि टिहरी बांध की झील के ऊपर डोबरा-चांठी पुल के निर्माण का काम साल 2005 में शुरू हुआ था। इसके बनकर तैयार होने में करीब 15 साल लग गए। इस दौरान इसके निर्माण को लेकर कई सालों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.