टिहरी गढ़वाल: अधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीएम ने सैलरी काटने के दिए निर्देश, पढ़िए क्या है पूरा मामला?

देश के नौकरशाह अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कितने लापरवाह हैं इसका एक मामला टिहरी गढ़वाल में सामने आया है।

यहां जिला अधिकारी ने एक मीटिंग बुलाई, जिसमें दो अधिकारी नदारद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस मीटिंग में अधाकारियों के नदारद रहने पर डीएम ईवा श्रीवास्तव ने उनसे जवाब मांगा और उनका वेतन काटने का निर्देश दे दिया। दरअसल जिलाधिकारी ने ईवा आशीष श्रीवास्तव ने शहर की योजनाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर मो. आरिफ खान और अधिशासी अभियंता राजकीय सिंचाई नरेंद्रनगर कमल सिंह बैठक में नहीं पहुचें। जिसको लेकर डीएम नें तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।

मीटिंग में शामिल दूसरे अधिकारियों को डीएम ने चेताया कि अगर 1 अप्रैल को अगर योजना का एक भी पैसा उनके पास बचा रह जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसके साथ ही अगर कोई अधिकारी 15 मार्च के बाद बिना उनकी अनुमति के धनराशि सरेंडर करता है तो संबधित अधिकारियों को भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी साफ किया कि जो विभाग धनराशि खर्च नहीं कर पा रहा है, वे 24 घंटे में धनराशि को सरेंडर कर दे, ताकि जिन विभागों द्वारा अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है, उनको आवंटित की जा सके।

बैठक में ईई लोनिवि कीर्तिनगर ने 16 लाख, मुख्य कृषि अधिकारी ने 16 लाख, लोनिवि टिहरी ने पूल्ड हाउस हेतु 20 लाख, उरेडा ने 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में अलग-अलग विभागों को आवंटित 63 करोड़ 37 लाख दिया गया। फरवरी 2021 के आखिर तक 57 करोड़ 42 लाख ही खर्च किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.