फोटो: सोशल मीडिया
टिहरी गढ़वाल के घनसौली के बालगंगा रेज के खोला गांव में गुरुवार रात एक गुलदार पॉल्ट्री फॉर्म में फंस गया।
इसकी जानकारी पॉल्ट्री मालिक को सुबह लगी। दरअसल पॉल्ट्री फार्म संचालक गजेंद्र बिष्ट जैसे ही सुबह अपने पॉल्ट्री फॉर्म पहुंचे वहां उन्हें गुलदार की दहाड़ सुनाई दी। जिसके बाद वो डर गए। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरे के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार के रेस्क्यू किया। फॉर्म जाली का होने की वजह से रेस्क्यू में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पॉल्ट्री फॉर्म संचालक का कहना है कि गुलदार टीन की चद्दर से रास्ते अंदर घुस गया। जिसके बाद वो वहीं कैद हो गया। फार्म संचालक को अपनी मुर्गियों की चिंता सताने लगी है. फार्म संचालक गजेंद्र बिष्ट का कहना है कि उनके फार्म में 400 मुर्गियां हैं जो कि लोन लेकर ली हैं।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.