टिहरी झील के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

उत्तरराखंड के टिहरी गढ़वाल में टिहरी बांध के आसपास पर्यनट को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन रिंग रोड को निर्माण कराएगा।

प्रशासन का मानना है रास्ते आसान होने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने टिहरी बांध झील क्षेत्र में 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन के तहत चलायी जाने वाली पर्यटन सम्बंधी गतिविधियों और निर्माणकार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जावलकर ने गोरण में ईको ग्लिम्पिंग के लिए जमीन तलाशने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने तिवाड़ गांव में होम स्टे के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने पहाड़ी और परंपरागत भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश आरडब्लूडी के अधिकारियों को दिए। तिवाड़ गांव में होम स्टे के तहत 150 घरों को विकसित किया जाना है। जिसमें से 25 घरों से एनओसी मिलने के बाद आरडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। पर्यटन सचिव ने टिहरी डीएम ईवा श्रीवास्तव को कोटी में वाटर हेलीड्रोम को पर्याप्त जगह तलाशने को कहा।

उन्होंने कहा कि हेलीड्रोम के लिए ऐसी जगह का चयन किया जाए, जिससे बोटिंग गलियारा भी प्रभावित ना हो। इसके साथ ही पार्किंग स्थल के पास स्थायी बोटिंग प्वाइंट विकसित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही डोबरा में दुकानों के लिए आवंटित भूखंडों पर व्यवस्थित व एकरूपता से निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.