गुजरात की तर्ज पर अब उत्तराखंड के इस शहर में शुरू होने जा रही सी-प्लेन सेवा!

गुजरात की तर्ज पर ही अब उत्तराखंड में भी जल्द सी-प्लेन सेवा शुरू होने वाली है।

जैसी सी-प्लेन सेवा की शुरुआत 31 अक्टूबर को साबरमती से केवड़िया के बीच हुई है। वैसी ही टिहरी गढ़वाल में भी शुरू हो सकती है। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सी-प्लेन सेवा के लिए टिहरी को भी चिह्नित किया गया है। वहां से दूसरी जगहों के लिए सी-प्लेन सेवा शुरू की जाएगी। उनके मुताबिक इस तरह की प्लेन सेवा के संचालन में रन-वे वगैरह की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे भारी भरकम खर्च से बचा जा सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो गूलरभोज डैम और नैनी झील भी इसके लिए उपयुक्त है। इनका प्रस्ताव भी दूसरे फेज के लिए भेजा जाएगा। 

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की है। उन्होंने खुद इस जहाज में सफर किया। आपको बता दें कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाया जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.