टिहरी गढ़वाल: एक्शन में एसएसपी तृप्ति भट्ट, अधिकारियों के दिये सख्त निर्देश

टिहरी जिले की नवनियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट पद संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं। उन्होंने टिहरी के सभी पुलिसकर्मियों को खुद को फिट रखने के निर्देश दे दिए हैं।

साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से पीटी और योग करने के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ठीक तरीके से ड्यूटी निभा पाएं इसके लिए उनका फिट रहना बहुत जरूरी है। बता दें कि एसएसपी तृप्ति भट्ट ने नई टिहरी जिले का पदभार संभालने के बाद ही सभी थानाध्यक्षों और दूसरे पुलिसकर्मियों की बैठक ली और उनको जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस को जिले में अनुशासन कायम रखने के लिए खुद को फिट रखना पड़ेगा क्योंकि पुलिस ड्यूटी में फिटनेस बहुत मायने रखती है।

उन्होंने बैठक में कहा कि पुलिस का जनता के साथ सामंजस्य स्थापित करना बेहद जरूरी है तभी बेहतर पुलिसिंग हो सकती है इसीलिए अब टिहरी जिले के पुलिसकर्मियों के बीच फिटनेस के ऊपर फोकस किया जाएगा जिससे हर कर्तव्य को पुलिसकर्मी बखूबी निभा सकें। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने और अपराधों पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने जिन इलाकों में सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं उन्हें ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसवालों को ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि मानव अधिकार का उल्लंघन ना हो और नियमों का पूरी तरीके से पालन हो।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.