टिहरी गढ़वाल: सात दिनों के लिए टिहरी डैम बंद, ये है वजह

टिहरी गढ़वाल में टिहरी डैम को अगले सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

टिहरी डैम के ऊपर से अब अगले सात दिनों तक कोई आवाजाही नहीं होगी। इंटेलिजेंस इनपुर के बाद डैम के ऊपर से आवाजाही को बंद करने का फैसला किय गया है। इस दौरान खांडखाला और टिपरी चेकपोस्ट पर बोलार्ड सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि गाड़ियों की पूरी तरह से चेकिंग की जा सके। CRPF चेकपोस्ट पर बिना चेकिंग के जाने वाले वाहनों के लिए यह सिस्टम कारगर साबित होगा। खास बात यह है कि सामान्य गाड़ियों की तरह ही टीएचडीसी के लोग भी इस दौरान डैमटॉप से आवाजाही नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि टिहरी बांध दुनिया के सबसे ऊंचे बांधों में से एक है। सिक्योरिटी की नजिये से टिहरी बांध काफी अहम है। बीपुरम-जीरो प्वाइंट रोड की खस्ताहाल को देखते हुए टीएचडीसी निश्चित समय के लिए दिन में बांध के ऊपर सामान्य वाहनों की आवाजाही करवाती है, लेकिन IB ने बांध की सुरक्षा को लेकर सरकार को आगाह किया है, इसके बाद से ही फिलहाल बांध के ऊपर से गाड़ियों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी ने बताया कि टिहरी बांध के चार एंट्री प्वाईंट हैं। आईबी की रिपोर्ट के आधार पर चक्के प्वाइंट पर बोलार्ड सिस्टम लगाए जाने हैं।

करीब 70 लाख की लागत से ये हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि CISF को धोखा देकर डैम से आवागमन करने वाली गाड़ियों को रोका जा सके। बांध के स्पिल-वे और पीएसपी के एंट्री प्वाइंट, जीरो प्वाइंट की ओर से बोलार्ड सिस्टम लगाए दिए हैं, जबकि सामान्य वाहनों की आवाजाही वाले खांडखाला और टिपरी सीआईएसएफ चेक प्वाईंट पर मंगलवार से बोलार्ड सिस्टम लगाने का कार्य शुरू होगा। टीएचडीसी कर्मियों को भी पॉवर हाउस जाने के लिए जीरो प्वाइंट रोड का इस्तेमा करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.