टिहरी गढ़वाल: 2021 में शहर को मिलने वाली है बड़ी सौगात!

टिहरी जिले को नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। 2021 में जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 94 पर चंबा शहर के नीचे पहली अंडरग्राउंड सुरंग की शुरुआत हो जाएगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि टनल के निर्माण का काम जनवरी को आखिर तक पूरा हो जाएगा। इसको बनाने में बीआरओ ने सफलता हासिल कर ली है। केंद्र सरकार की मदद से चारधाम परियोजना सड़क चौड़ीकरण के तहत चंबा बाजार में कई भवन और दुकानें आड़े आ रही थी, जिस पर भवन और दुकानों को टूटने से बचाने के लिए अंडरग्राउंड सुरंग बनाने के लिए हरी झंडी दी थी। जिसका निर्माण 2019 जनवरी में शुरू किया गया था।

आपको बता दें कि इस सुरंग को आस्ट्रेलियाई तकनीक से बनाया जा रहा है। 440 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण का काम अपने आखिरी दौर में है। 2021 में सुरंग को यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। टनल के दोनों तरफ फुटपाथ और उस पर रेलिंग लगाई जा रही है। साथ ही सुरंग में रोशनी के लिए LED लाइट भी लगाई जाएगी। टनल से यातायात शुरू होने पर वाहनों का डायवर्ट होने से चंबा बाजार में आए दिन लग रहव जाम से आजादी मिलेगी।

बीआरओ की देखरेख में भारतीय कंपनी टनल को पीक्यूसी तकनीकि से बना रही है। जिससे टनल के भीतर वाहनों के भारी लोड के बावजूद आस-पास कंपन नहीं होगा। सुरंग के भीतर पानी की निकासी के लिए अलग से दोनों तरफ नालियां बनाई जा रही हैं। इसे करीब 40 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.