उत्तराखंड: पौड़ी जिलें में गुलदार का आंतक, बकरी चुगाने गए युवक को बनाया निवाला

पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोटद्वार के द्वारीखाल में गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया।

गुलदार ने पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह (28 साल) पर उस वक्त हमला किया जब वो नयार नदी पार जंगल में बकरी चुगाने गया था। लैंसडाउन वन प्रभाग की लैंसडाउन रेंज की रेंज अधिकारी पूनम बहुखंडी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें पौड़ी जिले में ही 22 जून की सुबह ग्राम भैंसोड़ा में गुलदार ने शौच को गए 38 वर्षीय दिनेश चंद्र को निवाला बना दिया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गांव से दूर झाड़ि‍यों में अधखाया शव बरामद किया था।

घटना के अगले दिन वन विभाग की ओर से घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया। 28 जून को भैंसोड़ा में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। हालांकि, गुलदार के कैद होने के बावजूद गांव में गुलदार की दहशत कम नहीं हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.