उत्तराखंड: कोरोना से निपटने के लिए थराली प्रशासन की खास तैयारी

उत्तराखंड के थराली में कोरोना से निपटन के लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। लॉकडाउन के पांचवे दिन फॉगिंग की गई। साथ ही पानी का भी स्प्रे किया गया।

प्रशासन इलाकों को सैनेटाइज करने पर पूरा जोर दे रहा है। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र के चारों वार्डो के पार्षदों को मास्क और सैनेटाइजर दिए गए हैं ताकि हर वार्ड के लोगों तक इनको बांटा जाए। पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहरी राज्यों से अपने शहर आने वालों को पहले स्वास्थ्य केंद्र भेज कर उनका टेस्ट कराया जाए। इसके बाद ही उन्हें गांव में दाखिल होने की इजाजत मिले। प्रशासन ने पार्षदों से मजदूरों की लिस्ट भी मांगी है।

मजूदरों की लिस्ट को शासन तक भेजा जाएगा। ताकि उनकी हर संभव मदद की जाए। थराली में लोगों को कोरोना के प्रकोप से जागरुक करने की भी कोशिश की जा रही है। लाउडस्पीकर के जरिये लोगों से अपील की जा रही है कि वो आपस में दूरी बना कर रखेँ। आपको बता दें कि प्रशासन पहले से ही दुकानों पर सामान लेने जाने वालों के बीच दूरी बनाए रखने पर जोर दे रहा है। प्रदेश में सुबह के वक्त थोड़ी देर के लिए जरूरी सामानों की दुकानें खुल रही हैं। ताकि लोगों को खाने-पीने के सामान की किल्लत ना हो।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.