उत्तराखंड: डोईवाला में बनी झील ने सिंचाई विभाग की उड़ाई नींद, आप भी रहें सावधान!

देहरादून से सटे डोईवाला में बनी झील ने सिंचाई विभाग की नींद उड़ा दी है।

यह झील सूर्यधार क्षेत्र में बांध से करीब दो किलोमीटर पहले बनी है। जिसका मुआयना करने के लिए सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंची। बताया गया कि उक्त झील करीब 100 मीटर क्षेत्र में बनी है और सूर्यधार झील से तीन किमी आगे है। वहीं टीम ने माना कि अगर अधिक बारिश हुई तो यह झील खतरा पैदा कर सकती है।

जाखन नदी में डाले जा रहे रोड कटिंग के मलबे से बनी यह झील इस झील से बांध और रानीपोखरी के जाखन नदी में बने नवनिर्मित पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। वर्ष 2019 से नरेंद्रनगर डिवीजन पीएमजीएसवाइ योजना के तहत सात किमी लंबे इठारना से कुखई मोटर मार्ग का निर्माण करवा रही है। रोड कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में एकत्र ना कर जाखन नदी में डाला जा रहा है। यह नदी गंगा की सहायक नदी है। अब यह मलबा जमा होते होते जाखन नदी में पहुंच गया है। इससे ही सेबूवाला गांव में एक अस्थायी झील तैयार हो गई है।

झील की गहराई लगभग 15 फुट

फिलहाल इस झील से हो रहे रिसाव से कुछ पानी आगे जा रहा है। सारंगधरवाला के उपप्रधान विशाल तोमर ने बताया कि इस झील की गहराई लगभग 15 फुट है और लंबाई 100 मीटर से अधिक हो चुकी है। नदी में लगातार बहकर आने वाले मलबे से यह झील और बड़ी होती जा रही है, इसकी गहराई भी बढ़ती जा रही है।

बीते वर्ष मानसून के दौरान बह गया था रानीपोखरी में पुल

बीते वर्ष मानसून के दौरान जाखन नदी में अचानक उफान आने से टानीपोखरी में पुल बह गया था। अब यहां पर नया पुल भी तैयार हो गया है। जिसका परीक्षण 10 जुलाई को किया जाना है। लेकिन अब यहां नई झील बनने के कारण नए पुल और सूर्यधार बांध के लिए खतरा पैदा हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.