उत्तराखंड: प्रिंसिपल ने ही किया मिड डे मील के बजट में गबन, दर्ज हुआ केस

उत्तराखंड में हरिद्वार के प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

पूर्व प्रधानाध्यापक केशव दत्त शर्मा ने मिड डे मील (एमडीएम) के बजट में से 76 हजार रुपये अपने निजी खर्च के लिए निकाल लिए थे। अपर राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मुकुल सती ने लालढांग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले और शिक्षा व्यवस्था से लेकर मिड डे मील की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई, वहीं प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में गबन के आरोप पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई।

अपर राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान डॉ. मुकुल सती ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गबन के आरोप में अध्यापक केशव दत्त शर्मा के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल शासन आदेश का पालन करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि शासन का सख्त आदेश है कि एमडीएम में गबन या अन्य गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जिसके पालन में अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.