उत्तराखंड: ‘किलर वायरस’ के खिलाफ लड़ाई में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाया एक और बड़ा कदम

देशभर में लॉकडाउन खत्म होने के बाद से कोरोना वायरस के मामले और तेजी से सामने आ रहे हैं और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 13 हजार 586 नए केस सामने आए हैं।

इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों का का कुल आंकड़ा 3 लाख 80 हजार के पार चला गया है। वहीं किलर वायरस से 24 घंटे में 336 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों का कुल आंकडा 12 हजार 573 हो गया है। इस बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 2 लाख 4 हजार 711 हो गया है। अभी देश में 1 लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस हैं।

उत्तराखंड में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 25 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2127 हो गई है। राहत की बात पहाड़ों के लिए भी ये है कि यहां भी पूरे देश की तरह रिकवरी रेट काफी अच्छा है। सूबे में अब तक कुल 1423 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस कुल मरीजों की तुलना में काफी कम है। इससे पहले उत्तराखंड में गुरुवार को 80 कोरोना संक्रमित मिले थे।

टेस्टिंग मशीन खरीदने को मंजूरी

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजधानी देहरादून के साथ ही हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए 11 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तीन टेस्टिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टेस्टिंग ही सबसे ज्यादा कारगर हथियार है। टेस्टिंग ज्यादा होगी तो ये बड़ी तादाद में पता लगाया जा सकेगा कि कौन कोरोना पॉजिटिव है और कौन नहीं। ताकि बीमार लोगों को क्वारंटीन कर उनके इलाज वक्त पर किया जा सके और वो कोरोना कैरियर ना बनें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.