मसूरी में कोरोना कर्फ्यू की मार झेल रहे व्यापारियों ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की मांग को लेकर अपने प्रतिष्ठानों, घर और सार्वजनिक स्थानों पर धरना दिया।
साथ ही चेतावनी दी कि अगर सभी प्रतिष्ठानों को नहीं खोला गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। इसके अलावा व्यापारियों ने अपनी अन्य मांगों को भी इस दौरान उठाया।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बीते साल से व्यापारी लाकडाउन की मार झेल रहे हैं। प्रतिष्ठान बंद होने से उनकी आय बंद हो गई है।
परिवार का पेट पालना तक मुश्किल हो गया है। धरना दे रहे व्यापारियों ने सरकार से बिजली व पानी के बिल माफ करने, ऋण पर ब्याज माफ करने, दुकानों के कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने, दुकानों का किराया माफ करने, व्यापारियों, रिक्शा व टैक्सी आपरेटर्स को आर्थिक पैकेज देने, हाउस टैक्स माफ करने, मालरोड परमिट शुल्क माफ करने आदि की मांग की।
ट्रेडर्स महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार के साथ खड़े रहे हैं, मगर अब वह परेशान हो चुके हैं। धरना देने वालों में मुख्य रूप से ट्रेडर्स कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, तनमीत खालसा, सलीम अहमद, सतीश जुनेजा, सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.