उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण सकड़क हादसा हुआ है। बड़कोट मार्ग पर कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, बड़कोट मार्ग पर कार के खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने बताया कि ऑल्टो कार में 6 लोग सवार थे। 6 लोगों में से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक घायल को खाई से बाहर निकाला गया, इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राज्य से लगातार सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को चमोली में भीषण सड़क हादसा हुआ था। खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 2 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल थे।
वहीं, सीएम धामी ने हादसे पर पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.