उत्तराखंड में बजट सत्र के बीच हुई त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक, जानिए क्या फैसले लिए गए

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश कैबिनेट की बैठक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 विभिन्न विषयों पर फैसले लिए गए।

सत्र की वजह से बैठक के निर्णयों की आधिकारिक रूप से जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) संशोधन विधेयक, 2021 और उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959) संशोधन विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। साथ ही, उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।

कैबिनेट ने हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी दी है। राज्य की तीन ग्राम पंचायतों क्रमशः ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद , ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधम सिंह नगर और ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जिला उधम सिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी प्रदान की है।

खबरों के मुताबिक, कैबिनेट ने श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही  उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्डमें नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित करने का भी फैसला किया है। देहरादून में देवभूमि उत्तराख्ण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना और जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी देते हुए इनके लिए विधेयक बनाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन किये जाने के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.