उत्तराखंड: फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

उधम सिंह नगर जिला पुलिस ने मंगलवार रात को गोली चलाने के दो अरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, उधम सिंह नगर के कुंडा स्थित हरियावाला चैक में मंगलवार रात को गोली चलाने की घटना सामने आई थी। उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा निवासी इकराम पुत्र मोहम्मद उस्मान की ओर से इस मामले में एक तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि जब वह मंगलवार रात को सामान लेने के लिए हरियावाला चैक पर गया था, उसी दौरान दानिश और किशन कश्यप ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

हालांकि वह इस घटना में बाल बाल-बच गया। इसके बाद पुलिस ने थाना कुंडा में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 307, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज कर एक टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आखिरकार दोनों आरोपियों दानिश पुत्र मोहतसीन निवासी महमूदपुर थाना गगलहेड़ी जिला सहारनपुर हाल निवासी सांवल्दे, रामनगर व किशन कश्यप पुत्र चंद्रसेन निवासी बम्मबाघेर, थाना रामनगर, नैनीताल को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी झूठी सूचना दर्ज कराने के लिये रामनगर कोतवाली पहुंचने वाले हैं। उससे पहले टीम ने दोनों को धरदबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद 7.65 बोर का तमंचा मय कारतूस और मोटर साइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले धारा 34 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.