उत्तराखंड के इस शहर में कोरोना का अटैक, तीन दिनों के लिए बंद हुए बाज़ार

एक तरफ देश में कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं उत्तराखंड में किलर वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले कुछ दिनों में हालात तेजी से खराब हो हुए हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में कोरोना वायरस का प्रकोप अब काफी तेजी से बढ़ रहा है।

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में भी कोरोना अटैक हुआ है। इसी को देखते हुए शहर के व्यापारियों ने बेहतरीन कदम उठाया है। व्यापारियों ने तीन दिनों तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। कारोबारियों का कहना है कि आर्थिक नुकसान को तो सहा जा सकता है, लेकिन कोरोना की वजह से समाज को जो नुकसान हो रहा है, उसकी क्षतिपूर्ति कर पाना मुश्किल है। इस संबंध में व्यापारियों ने एसडीएम को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि इलाके में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस चिंता की बात है। संक्रमण रोकथाम सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमें भी अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरतनी होगी।

हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं समेत दूसरी जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बताया है कि मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो दिन में श्रीनगर गढ़वाल में कोरोना संक्रमण के दो केस मिल चुके हैं। यहां एक व्यापारी में कोरोना वाययरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। लगातार कोरोना के मामले सामने आने के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं पूरे पौड़ी जिले की बात करें तो जिले में कोरोना के अब तक 440 केस मिल चुके हैं। किलर वायर की वजह से शहर में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17277 पर पहुंच चुका है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 228 लोगों की जान गई। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.