उत्तराखंड में कोरोना वायरस के दो नए संदिग्ध मिले!

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऋषिकेश के एम्स में कोरोना वायरस के दो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

दोनों नमूनों को जांचे के लिए लैब में भेजा गया है। ऋषिकेश एम्स के मुताबिक अब तक कुल 7 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चार ओपीडी और आईपीडी में हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि सभी लोग फिलहाल स्वस्थ हैं रिपोर्ट निगेटिव है और एक की तो छुट्टी भी कर दी गई है।

अस्पताल में मची अफरातफरी

जिस तरह से एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं कोरोना वायरस के उत्तराखंड में उससे लोगों में डर पैदा हो गया है। पिथौरागड़ में सर्दी-जुकाम की शिकायत पर चीन के दो इंजीनियरों समेत पांच लोग जब शनिवार को कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचते तो अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी में भी जांच के वायरस की पुष्टि नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा पुल पर 65 लोगों की, जबकि खटीमा में नेपाल सीमा पर लगे शिविर में 35 लोगों की जांच की गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.