उत्तराखंड: काशीपुर में चलती रोडवेज बस से युवक ने नदी में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के काशीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस से युवक ने ढेला नदी में छलांग लगा दी।

बस में सवार युवक जैसे ही खिड़की से नदी की ओर कूदा हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्री चिल्लाने लगे। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर ने ब्रेक लगाई। नीचे उतकर देखा तो युवक कहीं नजर नहीं आया। रोड पर खून के धब्बे दिखे। इसके बाद ड्राइवर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि ये बस काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। बस में 29 यात्री सवार थे। जैसे ही बस काशीपुर की सीमा पर पहुंची युवक ने ढेला पुल पर खिड़की से नदी में छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकी की तलाश शुरू की। तलाश करने पर युवक घायल अवस्था में मिला। गमीत ये रही कि युवक नदी में नहीं गिरा था। पुलिस ने युवक की पहचान उसके बैग में रखे पहचान पत्र से की। पुलिस के मुताबिक, युवक का नाम गणेश दत्त भट्ट पुत्र आनन्द बल्लभ भट्ट निवासी ग्राम दन्या जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। जांत के बात पता चला कि युवक की बहन काशीपुर में ही जसपुर खुर्द में रहती है। इसके बाद पुलिस ने युवक की बहन को सूचना दी। युवक को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.