फोटो: सोशल मीडिया
बलराम नगर रोड से पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 बाइक भी बरामद की है।
उधम सिंह नगर में पुलिस ने बाइक चोर गिराह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रिया बलराम नगर रोड से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष गदरपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बेरिया बलराम नगर रोड पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई। थाने लाने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सच कबूल लिया। उन्होंने बताया कि जिस बाइक से वो घूम रहे हैं वो चोरी की है। साथ ही कुछ और बाइक भी चोरी की है, जिसे पास की झाड़ियों में छिपाकर रखा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.