फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां काठगोदाम में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है।
दर्दनाक हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। व्यक्ति को कार कुछ दूर तक घसीटते ले गई। वहीं कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।
व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद भी कार सवार ने कार नहीं रोकी और तेज स्पीड में मौके से भाग निकला। पूरी घटना पास के ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष भगवान मेहर का कहना है सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.