फोटो: सोशल मीडिया
उधम सिंह नगर में पुलिस ने बीजेपी नेता राघेश शर्मा के बेटे पवन शर्मा को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि उसने आवास विकास चौकी क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की कोशिश की। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आपको बता दें 11 जनवरी की रात ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के अटरिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ लोगों द्वारा किसी बात को लेकर गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
मामले में पीड़ित पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने बीजेपी नेता राधेश शर्मा समेत सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से इस मामले की विवेचना आवास विकास चौकी पुलिस द्वारा की जा रही थी। तोड़फोड़ की घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.