उधम सिंह नगर के काशीपुर में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के अगले ही दिन लड़की लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई।
लड़की ने हरियाणा के पानीपत के युवक से शादी रचाने थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। खबरों के मुताबिक 1 दिसंबर को युवक अपने परिजनों के साथ काशीपुर पहुंचा और 2 दिसंबर को युवती से शादी करने के बाद युवक और युवती पानीपत चले गए। अगले दिन युवती ने अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ दिया और घर से नगदी और सभी जेवर लेकर वहां से फरार हो गई।
वारदात के बाद युवक के परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि युवती काशीपुर में है। इसके बाद हरियाणा के पुलिस युवक के परिजनों को लेकर काशीपुर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.