उधम सिंह नगर: BSF जवान की मौत से शोक की लहर

उधम सिंह नगर के काशीपुर के रहने वाले बीएसएफ जवान की दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ट्रेन चपेट में आने से मौत हो गई।

हवलदार का नाम रंजीत है। वो दिल्ली के सेक्टर-1 आरकेपुरम में डीजी के वाहन चालक के पद पर तैनात थे। फिलहाल वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरियाणा के फरीदबाद में रह रहे थे। रंजीत के बड़े भाई विजय प्रताप ने बताया कि एक जनवरी की सुबह वो रोज की तरह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। बाद में वो रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उनकी स्थिति देखकर लग रहा था कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

रेलवे पुलिस ने घायल हालत में उन्हें फरीदाबाद के बीके हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बीएसएफ के एएसआई मिल्खू राम हवलदार का शव लेकर काशीपुर स्थित सुभाषनगर कॉलोनी में उनके आवास पर पहुंचे। यहां  उनका अंतिम संस्कार किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.