फोटो: सोशल मीडिया
तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन दो महीने से जारी है।
सरकार और किसान नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं बन पाने के बाद किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तराखंड से हजारों किसान रवाना हो गए हैं। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों में सवार होकर ऊधमसिंह नगर के किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। जसपुर विधायक आदेश चौहान भी किसानों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जसपुर से 70 से ज्यादा ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
वहीं काशीपुर से 40 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली और 30 कारों से किसान दिल्ली रवाना हुए। करीब 200 किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 24 और 25 जनवरी को भी किसान दिल्ली जाएंगे। बाजपुर में राज्य सीमा के पास ट्रैक्टर के साथ किसान इकट्ठा हुए हैं।
आपको बता दें कि दल्ली के बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन करीब 60 दिनों से चल रही है। इस दौरान करीब 132 किसान शहीद हो गए हैं। समाधान निकालने के लिए किसान नेताओं और सरकार के बीच 11 राउंड की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.