उधम सिंह नगर: 26 जनवरी के लिए ट्रैक्टर दिल्ली रवाना, आगे का ये है प्लान

तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन दो महीने से जारी है।

सरकार और किसान नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं बन पाने के बाद किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तराखंड से हजारों किसान रवाना हो गए हैं। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों में सवार होकर ऊधमसिंह नगर के किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। जसपुर विधायक आदेश चौहान भी किसानों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जसपुर से 70 से ज्यादा ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं काशीपुर से 40 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली और 30 कारों से किसान दिल्ली रवाना हुए। करीब 200 किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 24 और 25 जनवरी को भी किसान दिल्ली जाएंगे। बाजपुर में राज्य सीमा के पास ट्रैक्टर के साथ किसान इकट्ठा हुए हैं।

आपको बता दें कि दल्ली के बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन करीब 60 दिनों से चल रही है। इस दौरान करीब 132 किसान शहीद हो गए हैं। समाधान निकालने के लिए किसान नेताओं और सरकार के बीच 11 राउंड की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.