उधम सिंह नगर में खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है।
रविवार को रुद्रपुर तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बंडीया गांव में चल रहे अवैध खनन पर कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन की जा रही जगह पर छापा मारा। इस दौरान खनन माफिया तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने मौके से एक ट्रक को सीज कर दिया। खबरों के मुताबिक प्रशासन के अधिकारी को किच्छा कोतवाली इलाके में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने बंडीया गांव में छापा मारा।
पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर खनन माफिया जेसीबी लेकर फरार हो गए है। हालांकि पुलिस ने रेत से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर से जब खनिज ढोने के दस्तावेज मांगे गए तो वो नहीं दिखा पाया। जिसके बाद किच्छा कोतवाली पुलिस की मदद से ट्रक को सीज कर दिया गया. ट्रक में लगभग 242 कुंटल अवैध उप खनिज भरा हुआ था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.