देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहर को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री रावत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान दफ्तर से स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून के लोगों को सौगात दी है। पर्यवारण को बेहतर करने और लोगों के सफर को सुगम और सुलभ बनाने के लिए सीएम ने रविवार को पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्यूचर में शहर में इस तरह की और भी बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री रावत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान दफ्तर से स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत ये एक अच्छी शुरुआत है। इलेक्ट्रिक बस से प्रदूषण भी कम होगा और लोगों की यात्रा भी बेहतर होगी।

स्मार्ट सिटी में चलने वाली इन बसों में 25 सीटें सामान्य लोगों के लिए और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा है। इलेक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा भी है। यह बस वातानुकूलित है। इसमें जीपीएस सिस्टम, 3 सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईटीएस डिस्प्ले, हर सीट पर यूएसबी पोर्ट, आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, अग्निशमन यंत्र और रिजनरेशन सिस्टम की सुविधा है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.