उधम सिंह नगर में किसानों का रेल रोको आंदोलन कामयाब या फ्लॉप?

तीनों कृषि कानूनों की मांग को लेकर करीब तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गुरुवार को देशभर में रोको रोको प्रदर्शन किया।

अलग-अलग प्रदेश के किसानों ने अपने इलाके में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। उधम सिंह नगर के बाजपुर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान बाजपुर रेलवे स्टेशन पर जमा हुए। जहां किसानों ने कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही यही वजह है कि आज किसान सड़कों पर है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत में कृषि आंदोलन के साथ-साथ बाजपुर के 20 गांव के भूमि प्रकरण मामले को उठाया जाएगा। इसके लिए भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही कर्म सिंह पड्डा ने बताया कि रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.